भरत पुर
शराब के ठेके का किया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के नदबई में नगर रोड पर नियम विरुद्ध शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर आई।राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले सड़को पर उतरी महिलाओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करतें एसडीएम कार्यालय पहुंच उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान नारेबाजी करते महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब का यह ठेका आबादी क्षेत्र के बीच होने की बजह से सरकार द्वारा तय नियमों के विपरीत है। शराब के ठेके से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। ज्ञापन में बताया गया कि ठेके से करीब 150 मीटर दूरी पर राजकीय कपूरी देवी सूरजमल सी. सै. बालिका विद्यालय, 140 मीटर पर जिला अस्पताल, 100 मीटर पर जलदाय विभाग का कार्यालय और मंदिर तथा करीब 20 मीटर दूरी पर एक निजी कोचिंग सेंटर संचालित है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

