भरत पुर

ज्ञापन सौंपा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भुसावर- कस्बा भुसावर के श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय विद्यालय के सामने स्थित गायत्री कॉलोनी में पेयजल समस्या से जुझ रहे कॉलोनी के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुॅचकर अपनी समस्या से अवगत करवाया। कॉलोनी के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा को बताया कि कॉलोनी में पेयजल समस्या के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उपखण्ड अधिकारी को समस्या से अवगत करवाने के बाद दो दिन तो पेयजल सप्लाई दे दी लेकिन फिर चार दिन से उसी समस्या से कॉलोनी जूझ रही है। वहीं कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी की सप्लाई को इटामडा सडक मार्ग स्थित मोक्षधाम वाली सप्लाई से जोडने को लेकर मांग की है। जिससे इस समस्या से निजात मिल सके। उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने तुरन्त जलदाय विभाग के अधिकारियों को कॉलोनी की समस्या समाधान को लेकर निर्देश दिये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button