ललितपुर

सहकार भारती का बड़ा आरोप

सेवानिवृत्त सचिव ने नियम ताक पर रख पुत्र को दी नियुक्ति, 6 माह का वेतन भी निकाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले की कल्याणपुरा समिति (वी-पैक्स) में नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। सहकार भारती ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि समिति के पूर्व सचिव ने पद पर रहते हुए अपने ही पुत्र को नियम विरुद्ध तरीके से नौकरी पर रखा और सांठ-गांठ कर वेतन का भुगतान भी करा लिया। सहकार भारती जिलाध्यक्ष विभूति भूषण चौरसिया और जिला महामंत्री कुंजबिहारी शर्मा द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार, कल्याणपुरा समिति के सचिव सहदेव यादव (जो 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं) ने अपने कार्यकाल के दौरान 23 मार्च 2021 को अपने पुत्र शैलेन्द्र यादव को सांख्यिक (आंकिक) के पद पर नियुक्त किया था। शिकायत में कहा गया है कि सहकारिता नियमावली के अनुसार, कोई भी सचिव अपने पुत्र या सगे संबंधियों को समिति में नियुक्त नहीं कर सकता। यह सीधा-सीधा नियमों का उल्लंघन और भाई-भतीजावाद का मामला है। पत्र में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि सचिव ने उच्चाधिकारियों और जिला सहकारी बैंक (सायंकालीन) स्टेशन रोड शाखा के बैंक मैनेजर से साठ-गांठ कर 16 मार्च 2026 को अपने पुत्र के नाम पर 6 माह का वेतन फर्जी तरीके से निकाल लिया है। सहकार भारती ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर निम्नलिखित मांगें की हैं कि शैलेन्द्र यादव की अवैध नियुक्ति को तत्काल निरस्त किया जाए। निकाले गए वेतन की राजस्व हित में रिकवरी की जाए। फर्जीबाड़ा करने वाले दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि सहकारिता राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौर, आयुक्त झांसी मण्डल और निबंधक सहकारिता विभाग लखनऊ को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button