धर्मभरत पुर

भुसावर में 26 मार्च गुरुवार को मनाया जाएगा रामनवमी महोत्सव 

आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा 

राम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे रामभक्त 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर । भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित जन जन की आस्था के प्रतीक प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी महोत्सव पर्व आगामी 26 मार्च गुरुवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा और भक्ति भक्ति भाव से भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान एवं कोठी वाले हनुमानजी की कृपा से मनाया जाएगा जहां कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर श्रद्धालु सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाने को तैयार हो चुका है। वहीं दूसरी ओर कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा डव्वू जती ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के प्रमुख मन्दिरों में शामिल आस्था के प्रतीक प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च गुरुवार को रामनवमी महोत्सव का आयोजन भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान किया जाएगा जहां सुबह 09 बजे विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां प्रदान की जाएगी। वहीं दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न का जन्मोत्सव मनाते हुए दोपहर 03 बजे महिला श्रद्धालुओं द्वारा हरिनाम संकीर्तन कर ढोलक झांझ मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाईं जाएगी। वहीं देर सायं काल 04 बजे भगवान श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैण्ड बाजों के साथ लगभग एक दर्जन मनमोहक आकर्षक सजीव झांकियो के साथ शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएंगी। वहीं रामनवमी महोत्सव शोभा यात्रा का समापन महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा। रामनवमी महोत्सव तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाकर भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ भगवान श्री राम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button