रांची

सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में 6 कैदियों की रिहाई पर सहमति

The Sentence Review Board agreed to release six prisoners.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में आजीवन कारावास काट रहे 15 कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई, जिसमें 6 कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रिहा कैदियों का डेटाबेस तैयार किया जाए तथा उनकी काउंसलिंग, ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। साथ ही उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे और पुनर्वास व सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button