रामपुर शाहबाद

शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली व ईद मिलन समारोह 

सीओ,कोतवाल और व्यापारियों ने पत्रकार संगठन को सराहा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। रमजान खत्म होते ही शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने अपने मुख्यालय पर होली व ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पत्रकारों ने सीओ देवकीनंदन, कोतवाल प्रदीप कुमार के साथ साथ व्यापारी नेताओं संग फूलों की होली खेली। इसके साथ ही ईद की मिठाई भी खाई गई। शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गंगा- जमुनी तहजीब का एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को दोनों त्यौहारों की बधाइयां दीं। सीओ देवकीनंदन, कोतवाल प्रदीप कुमार, व्यापार मण्डल के नगराध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता, महामंत्री गोरे खां और समाजसेवी जीके पाठक ने पत्रकारों के कार्यक्रम की जमकर सराहना की। इस मौके पर अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संस्थापक एहसान खां, संरक्षक वीपी विद्यार्थी, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, महिला विंग अध्यक्ष नेहा गुप्ता,विधिक सलाहकार सुहैल खां, विशेष आमंत्रित सदस्य अब्यज खां, उपाध्यक्ष जहीर खां, उपाध्यक्ष सुमित कश्यप, संयुक्त सचिव फैजी खां, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ छोटे, सचिव तकरीर अहमद,सचिव फहीम आतिश, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र सागर, शान मो., राशिद अल्वी, विकास मुल्तानी आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button