खैरथल
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 24 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। एमएसएमई विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, जयपुर द्वारा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, खैरथल-तिजारा एवं भिवाड़ी के सहयोग से दिनांक 24 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे महावर धर्मशाला, गोपाल दास कॉलोनी, खैरथल में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक द्वारा प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग संबंधी विषयों पर जागरूक किया जाएगा।


