बरेली

सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान का हुआ शुभारम्भ

जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिए गए टीबी रोगियों को पोषण पोटली का किया गया वितरण

टीबी मुक्त 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता तथा  विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा की उपस्थित में आज विश्व क्षयरोग दिवस पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान का शुभारम्भ सम्बन्धी कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में  केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे0पी0 नड्डा द्वारा वर्चुअल रूप से सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान का शुभारम्भ किया गया, जिसका लाइव प्रसारण उपस्थित लोगों द्वारा देखा गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिए गए टीबी रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया तथा टीबी मुक्त 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर  विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा  ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि भारत टीबी मुक्त राष्ट्र बने। उन्होंने बताया कि टीबी 100 प्रतिशत ठीक होने वाली बीमारी है तथा मात्र फेफड़े की टीबी के अतिरिक्त शरीर के किसी अंग की टीबी एक-दूसरे से फैलती नहीं है। उन्होंने कहा कि टीबी के रोगी की दवाओं को निरंतर लेना है इसे बीच में छोड़ना नहीं चाहिए  मरीज अपने खानपान का ध्यान रखें तथा प्रोटीन की भरपूर डाइट लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में टी0बी0 मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को आज सम्मानित किया गया है, मेरी तरफ से ग्राम प्रधानों को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में जोखिम वाली जनसंख्या (60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, पूर्व में टीबी से पीड़ित व्यक्ति, टीबी रोगी के घेरलू सम्पर्क, कुपोषित व्यक्ति, धुम्रपान करने वाले एवं नशा करने वाले व्यक्ति की जांच के उपरान्त टीबी की पुष्टि होने पर क्षय निरोधी औषधि दी जायेंगी तथा टीबी की पुष्टि न होने पर टीबी से बचाव हेतु टीबी प्रीवेन्टिव थेरेपी भी दी जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधानगण व क्षयरोगी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button