खैरथल

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने शिवम गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिले में घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की रोकथाम के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने खैरथल स्थित शिवम गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों के स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तार से जांच की। इस दौरान एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए कि सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि गैस एजेंसी पर किसी भी प्रकार की कोई पेंडिंग सप्लाई नहीं है सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जा रहे हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने एजेंसी संचालकों को पारदर्शिता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कोई कमी या सप्लाई संबंधी समस्या नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन अधिकारी पूनम चौधरी एवं गैस एजेंसी के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button