भरत पुर
रात्रि जागरण में झूमे श्रोता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर- कस्बा भुसावर के कानूनगो कॉलोनी में नवरात्रों के चलते मां भगवती के रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजन कमेटी के सदस्य राहुल अग्रवाल, भारत अग्रवाल एवं सोनू तरबाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन समिति के सदस्य मोहनलाल सिंघल, राजेंद्र सिंघल द्वारा माता की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। जागरण का श्री गणेश गायक विकल अवस्थी द्वारा गणपति वंदना, हनुमान वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। रात्रि जागरण में महवा से आए कलाकार कैलाश दीवाना ने माता की भेंटे सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही कलाकार रामकिशन ने माता के लांगुरिया सुना कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मां भगवती के कन्या रूप की झांकी सजाई गई और समाज को बेटियों का जीवन में महत्व बताया गया। रात्रि जागरण का समापन महाआरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया।



