ललितपुर

एक वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष को दी बधाइयां

कांग्रेसियों ने माला पहनकर किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.दयाराम रजक के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसियों ने मालाओं से लाद कर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुशासन समिति अध्यक्ष पं. अजय तिवारी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक के एक वर्ष कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने गांव गांव जाकर कमेटियां गठित की है। सभी लोग मिलकर एक जुट होकर गांव गांव जाकर कार्य करना होगा, तभी कांग्रेस मजबूत होगी। इस मौके पर मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह बंटी ने कहा कि जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने संगठन को मजबूत करने के लिये बहुत प्रयास किया अभी और संगठन को मजबूत करने के लिये सभी कांग्रेस जनों को मिलकर सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, अभिनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मजबूती प्रदान करना है। जब संगठन मजबूत होगा तभी प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, जिला महासचिव शशिकांत दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह चन्देल, सीताराम राय, राजा राजपाल सिंह, इमरान खा, रामसिंह यादव, आसिफ एड., संतोष राय, दीपक रैकवार, रफीक अली, असलम पठान, अभिषेक सिंघई, दयाशंकर रजक, हीरालाल सेन, साहब सिंह आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button