जालौन
जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 28 को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 मार्च 2026 को अपरान्ह 4 बजे रानी लक्ष्मीबाई सभागार (विकास भवन), उरई में आहूत की जानी है। अतः उद्यमी सघों के पदाधिकारियों तथा जनपद के उद्यमी बन्धुओं, (जिनकी उद्योग से सम्बन्धित कोई समस्या हो) उनसे अनुरोध है कि कृपया समस्या तथा सुझाव सहित एवं सम्बन्धित सभी अधिकारीगण विगत बैंठक के निर्णयों के अनुपालन में की गई कार्यवाही प्रगति सहित बैठक में भाग लेने का कष्ट करें।



