दुगदा में रामनवमी जुलूस में राम भक्तों ने हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। रामनवमी पर्व के अवसर पर दुगदा मार्केट स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में दुगदा बस्ती,फुलझरिया बस्ती,रटारी बस्ती से आए रामनवमी के जुलूस में शामिल राम भक्तों एवं एवं हनुमान भक्तों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं हैरतअंगेज करतब दिखाए।यहां दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार,दुगदा दक्षिणी मुखिया रूनम कुमारी शर्मा,दुगदा पश्चिमी मुखिया रेनू सिंह,दुगदा पूर्वी मुखिया रीतलाल रजक,दुगदा उत्तरी मुखिया चंदन सिंह,कांग्रेस के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह,रजनीश दास ने अखाड़ा के खिलाड़ियों एवं लाइसेंस धारियों फुलझरिया बस्ती अखाड़ा के संचालक जय सिंह,दुगदा अखाड़ा संचालक कालीपदो गोस्वामी,राजु साव,रटारीअखाड़ा के संचालक चंद्रशेखर महथा,मंटू महथा,अजय महथा को पगड़ी पहनाकर,श्री राम एवं बजरंगबली की प्रतिमा,तलवार एवं लाठी भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर प्रसाद, शर्बत का भी वितरण किया गया।रामनवमी पर्व को सफल बनाने में बजरंग दल के बिमलेश सिंह,अजय संग्राम सिंह,भीम महतो,रौशन वर्णवाल,राहुल अग्रवाल,संजय ठाकुर,सुरज कुमार,रंजीत सिंह दुगदा पूर्वी उप मुखिया विरेंद्र गोप ने सराहनीय योगदान दिया।संचालन रावणेश्वर उपाध्याय गुदर बाबा ने किया।



