सिविल सर्जन ने यक्ष्मा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की
Civil Surgeon held a review meeting of the Tuberculosis (TB) eradication program.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान की अध्यक्षता में शनिवार को यक्ष्मा टीबी कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एनटीईपी से जुड़े कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सिविल सर्जन ने कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित कर्मचारियों से पूछा कि क्षेत्र में यक्ष्मा नियंत्रण कार्यक्रम किस प्रकार संचालित किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए इसे गंभीरता से और प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि उनके रहते किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यदि कार्यक्रम को बेहतर तरीके से नहीं चलाया गया तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में टीबी मरीजों की पहचान,उपचार एवं फॉलोअप कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें तथा जागरूकता अभियान को भी तेज किया जाए,ताकि जिले को यक्ष्मा मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।बैठक में कार्यक्रम की गुणवत्ता सुधारने,निगरानी बढ़ाने और रिपोर्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।



