ललितपुर
महावीर जन्मोत्सव पर निकली कस्वा मड़ावरा में भव्य शोभायात्रा
जैन श्रद्धांलुओं ने धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मड़ावरा (ललितपुर)। जैन संत गणेश प्रसाद वर्णी जी महाराज की कर्मस्थली ग्यारह जैन मंदिरों की नगरी मड़ावरा जैन श्रद्धांलुओं ने वर्तमान शासन नायक चौबीसवें तीर्थंकर वर्धमान महावीर स्वामी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्वे की गलियों में एक भव्य रथ शोभायात्रा जुलूस निकाला गया। जैन धर्म की धर्मध्वजा को देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में फहराने व् सत्य अहिंसा का पाठ सिखाकर अहिंसा परमो धर्म की राह दिखाने वाले चौबीसवें अंतिम क्षत्रियवंशी तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के अवसर पर कस्वे में निकली। भव्य रथ शोभायात्रा का शुभारंभ पुराना बाजार स्तिथ पाश्र्वनाथ युगल जैन मंदिर परिसर से की गयी, जो की कस्वे के मुख्य मार्ग से होते हुए वाया वैरियल चौराहा होकर महावीर विद्या विहार तक ले जाया गया, जहां भगवान महावीर स्वामी की मनोहारी प्रतिमा का पुण्यार्जकों द्वारा विधिविधान पूर्वक अभिषेक एवं शांति धारा की गयी। जन्मोत्सव जुलुस में सबसे आगे नन्हें मुन्ने बच्चे भगवान महावीर के सुसज्जित पालने को झुलाते हुए चल रहे थे तो वहीं नगर की संस्था श्री वर्णी संस्कार पाठशाला के नन्हें मुन्ने बच्चे अनुशासन पूर्वक नाचते गाते धर्मध्वजा लहराते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव पूर्वक शुद्ध केसरिया वस्त्रों को धारण कर काष्ठ से निर्मित धर्म रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के सम्मुख चँवर डुलाते हुए चल रहे थे। रथ के पीछे समाज की युवतियों व् महिलाएं क्रमबद्ध होकर मंगलगान करते हुए चल रही थी। इस दौरान मड़ावरा निवासी स्व.सुनील जैन जिनका कोरोना काल में असमय निधन हो गया था। उनकी प्रतिभाशाली सुपुत्री कु.हिमांशी जैन जो कि हाल ही में सम्पन्न हुयी यूपीएससी परीक्षा में चयनित हुयी है उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया गया।



