भरत पुर
125 वाहनों का किया चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। राजस्थान के डीग जिला मुख्यालय पर बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को एक विशेष अभियान के तहत अव्यवस्थित तरीके से खड़े 125 दोपहिया और चारपहिया वाहनों के ऑनलाइन चालान किए। ट्रैफिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोहा मंडी, नई सड़क, लक्ष्मण मंदिर क्षेत्र का बाजार, जिला अस्पताल के पास और गणेश मंदिर जैसे व्यस्त इलाकों में नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



