झुंझुनू

चंवरा के जालेश्वर बालाजी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

रात्रि सत्संग में बही भजनों की रसगंगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन जलेश्वर बालाजी का मेला धूमधाम से भरा। मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात्रि जागरण में मुरारी लाल शर्मा एंड पार्टी द्वारा भजनों के रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। सुबह आरती के बाद बालाजी महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया जो देर रात्रि तक चला। वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच नीमकाथाना और हिसार हरियाणा के मध्य खेला गया। जिसमें नीमकाथाना की टीम विजयी रही। समाचार लिखे जाने तक मैच जारी रहा। दोपहर 3:15 बजे मुख्य बाजार से बालाजी मंदिर तक विजय बैंड बाजे के साथ भव्य ध्वज यात्रा और झांकी निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए बालाजी मंदिर पहुंची। ध्वज यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। ध्वज यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने दिन भर बालाजी महाराज के दर्शन कर मन्नत मांगी। मेला कमेटी के सदस्य दिनभर यात्रियों की सेवा में जुटे रहे। मेले में लगी दुकानों से महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीददारी की। मेले में लगे झूले आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने झूलों का लुफ्त उठाया। ठंडे पर पदार्थ की दुकानों पर खासी भीड़ रही। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत, मंदिर पुजारी सोहनलाल शर्मा, रतन लाल सोनी, सरपंच धर्मराज सैनी, समाजसेवी राजेंद्र दोराता, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर कसाणा, शशीकांत शर्मा, समाजसेवी शीशराम खटाणा, सुरेश रांगेरा, हेमराज दोराता, प्रताप सिंह शेखावत, विनय सोनी, राजेश खटाणा, नीमकाथाना बैंक प्रबंधक संजय शर्मा, नटवरलाल अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button