रामपुर शाहबाद
मित्तरपुर सहित शाहबाद के 18 गांवों में घर घर जाकर होंगे एक्सरे ब्लड प्रेशर और शुगर की होगी जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। 2030 तक टीबी मुक्त भारत के लिए शासन द्वारा शाहबाद सीएचसी को लाखों रुपए की कीमत की एक्सरे मशीन दी गई है। यह एक्सरे मशीन शाहबाद के 18 गांवों में घर घर जाकर शुगर के मरीज, ब्लड प्रेशर, सिगरेट/ बीड़ी पीने वाले या कभी टीबी के मरीज रहे हो लोगों की पहचान कर उनके एक्सरे करेगी। अगर उन लोगों में टीबी के लक्षण पाए जाते है तो उन लोगों को दवाएं देकर इलाज शुरू किया जाएगा। शाहबाद के सैफनी, मित्तरपुर, जटपुरा, ताजपुर, मधुपुरी, पटवाई, ककरौआ, कूप, करणपुर, ओसी, बिजपुरी लालजी, धनौरा, पिपलिया भोज, ढकिया और नवाबगंज के ग्रामीणों के एक्सरे किए जाएंगे। गांवों में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए शाहबाद सीएचसी की टीम गुरुवार को शाहबाद के बिजपुरी गांव में पहुंची और 75 लोगों के एक्सरे किए। सीएचसी अधीक्षक डॉ मोहित रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लिस्ट आई है उन सभी गांवों में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए एक्सरे किए जाएंगे।

