खैरथल

बर्थ-डे केक काट मनाया हनुमान जन्मोत्सव 

सुंदरकांड और सतसंग का हुआ आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
 खैरथल : ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार को परशुराम भवन में बड़े स्तर पर सुंदरकांड व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया । इस मौके पर संगठन की महिलाओ ने बालाजी के भजन गाकर उपस्थित महिलाओ को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया!कार्यक्रम में शारदा अवस्थी, मंजू कौशिक, शशि शर्मा, सुनीता मिश्रा, शशिप्रभा, कमलेश कौशिक, उषा शर्मा, कमलेश कौशिक सहित अनेको ने हनुमानजी के भजनों पर प्रस्तुतियां देकर शमा बांधा  समापन पर हनुमान जन्मोत्सव पर मुरारी लाल शर्मा और शशी शर्मा ने सभी के साथ मिलकर बर्थ डे केक काटा और सभी को प्रसाद के रूप मे केक वितरण किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button