विद्यालय में प्रथम दिन नवागत छात्राओं को कुमकुम लगाकर किया गया स्वागत…
विद्यालय में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज नवीन सत्र 2026-27 का प्रारम्भ छात्राओं के मस्तक पर कुमकुम लगाकर किया गया । नवीन सत्र में प्रवेशित नई छात्राओं को विद्यालय की आचार्यों द्वारा विद्यालय का भ्रमण कराया गया एवं सम्बन्धित नियमों से अवगत भी कराया गया।
इसी अवसर पर विद्यालय में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कक्षा XII की छात्रा ने बल-बुद्धि एवं साहस प्रदान करने वाले हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया । सभी छात्राओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा “हनुमान चालीसा” का सामूहिक पाठ एवं हनुमान जी की आरती की गई।
नए सत्र के प्रथम दिन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भारत की महान नारियों का उदाहरण देते हुए छात्राओं को कठिन परिश्रम करते हुए भविष्य में अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।




