जालौन

जन आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने 124 मरीजों का उपचार कर दी सलाह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। शासन की महात्वाकांक्षी योजना के तहत रविवार को 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 124 मरीजों का उपचार करके बदलते मौसम में स्वास्थ के प्रति परामर्श दिया गया।
जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार रविवार को सुबह 10 से 4 वजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी  डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 62 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 39 पुरुष तथा 25 महिला मरीज शामिल रहे।इस दौरान  शुगर के 6 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 7 व 8 मरीजों की जांच की गयी। महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। मेले में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में नागरिकों जागरूक किया गया। डॉक्टर पोरवाल ने नागरिकों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मौसम बदल रहा है बदलते हुए मौसम के दौरान बीमारी उत्पन्न होती है इसलिए सभी लोग स्वास्थ्य सतर्क रहें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख शहरयार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें 30 मरीज का इलाज हुआ। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। बीमार होने की स्थिति में डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां इस्तेमाल करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न्यामतपुर में आयोजित मेले में 32 मरीजों का उपचार किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button