रामपुर शाहबाद

शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने नवागत एसपी से की औपचारिक मुलाकात 

श्रीमद् भागवत गीता देकर किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के पदाधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष आफताब के नेतृत्व में रामपुर पहुंचकर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा का स्वागत किया। इस दौरान संगठन के संरक्षक वीपी विद्यार्थी ने एसपी को श्रीमद् भागवत गीता भेंट की। मुलाकात के दौरान पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब ने एसपी से पत्रकारों की सुरक्षा और उनसे जुड़े मामलों पर मदद करने का अनुरोध किया। वही महासचिव सिफत मियां और कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर ने एसपी सोमेंद्र मीणा को पत्रकार संगठन के बारे में विस्तार से अवगत कराया। संस्थापक एहसान खां ने संगठन के द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग करने को भी कहा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां,संरक्षक बीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खान, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर, संयुक्त सचिव फैज़ी खान, सचिव तकरीर अहमद आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button