बरेली

डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

ओपीडी व इमरजेंसी व्यवस्थाएं देखी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों की आभा आईडी बनाए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने कुछ समय तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ में हलचल बनी रही। सभी व्यवस्थाएं सामान्य मिलने पर जिलाधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश देकर वापस लौट गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button