नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। कैराना बाईपास फ्लाईओवर के पास नौ दिन पहले हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया, जबकि उसके पति का हाथ टूट गया था। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।
ग्राम गोगवान निवासी कौसर पुत्र युसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल को वह अपनी पत्नी हसमूदा के साथ बाइक से कैराना आ रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे कैराना बाईपास फ्लाईओवर के पास शामली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में हसमूदा का दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया, जबकि कौसर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत कैराना के मल्टीकेयर हॉस्पिटल पहुंचाया। बाद में कौसर को शामली के बोहरा नर्सिंग होम और हसमूदा को गंभीर हालत में मेरठ के आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कैराना कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।