सीकर

लाखनी में अम्बेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन

400 से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा के लिए किया पंजीकृत, 80 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी। एनएच. 52 पर रींगस के निकटवर्ती ग्राम लाखनी में अंबेडकर युवा संस्थान के तत्वावधान में जयंती और प्रतिभा सम्मान समारोह 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रमों के पहले चरण में अम्बेडकर युवा संस्थान लाखनी, सीकर के तत्वावधान में आज अम्बेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के साथ , कक्षा 6 से 10 तक तक के बच्चों ने भाग लिया । संस्थान के अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल ने बताया कि परीक्षा में जिले के विभिन्न गांवों के चार सौ से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकृत किया था, जिसमें करीब 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही । परीक्षा दो वर्गों में आयोजित की गई थी। जिसमें जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 10 तक तथा सीनियर वर्ग कक्षा 11 से प्रतियोगी परीक्षा को तैयारी करने वाले बच्चों ने भाग लिया।
परीक्षा प्रभारी गोपाल अध्यापक ने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा का यह दूसरा संस्करण था जिसमें पेपर का स्तर हुबहु वर्तमान प्रतियोगी परीक्षा के स्तर का था , जिसमें ओएमआर आधारित प्रश्न पत्र, द्विभाषी प्रश्न पत्र, पांचवां विकल्प, गलत प्रश्न के लिए ऋणात्मक अंक जैसे नियम शामिल थे । परीक्षा की आंसर शीट आज शाम तक जारी की जाएगी। केंद्र प्रभारी मदनलाल वर्मा ने संवाददाता रवि प्रकाश चावला को बताया कि यह परीक्षा सर्वसमाज के बच्चों के लिए निःशुल्क आयोजित की गई थी , जिसका उद्देश्य बच्चों को ग्रामीण परिवेश में ही वास्तविक प्रतिस्पर्धा माहौल को प्रदान करना है । संस्थान सदस्य अजय लोहमरोड में बताया कि यह संस्थान बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेज भी चलाता आ रहा है जिसमें संस्थान के सभी अनुभवी गुरुजन और सरकारी सेवा में कार्यरत सदस्यों द्वारा निःशुल्क कोचिंग क्लासेज भी आयोजित करवाई जाती है और समय समय पर मोटिवेशन सेमिनार भी आयोजित किया जाता है । परीक्षा के प्रबंधक कृष्ण सामरिया ने सभी को बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलने का अनुदेश दिया और संस्थान के इस उल्लेखनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया । परीक्षा में सम्मिलित बच्चों ने परीक्षा के स्तर को सराहा और एग्जाम का पैटर्न हुबहु आरपीएससी एवं अधीनस्थ बोर्ड से मिलता-जुलता था।इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चों का परिणाम की घोषणा 14 अप्रैल को बाबा साहेब जयंती पर की जाएगी तथा प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा । प्रतियोगिता के दूसरे चरण में 14 अप्रैल को समानता के लिए दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ का आयोजन अंबेडकर खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसके प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अलग अलग वर्ग में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर निजी संस्थान के संस्थापक सूरजमल बाजिया , सुरेंद्र बाजिया, प्रहलाद, सुवालाल,भूराराम, श्रवण सहित धर्मपाल, महावीर, बबन, बंशीधर, नितेश, सुभाष, महेंद्र , कृष्ण सामरिया,बलराम, नरसीलाल,भवानीशंकर , अमीषा इत्यादि ने वीक्षको की सेवाएं दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button