गोमिया थाना में नव नियुक्त थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने दिया योगदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिले के गोमिया थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में रविवार को प्रफुल्ल कुमार महतो ने विधिवत् रूप से योगदान दिया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने कहा कि गोमिया थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाया जाएगा और इसके लिए थाना क्षेत्र में निर्धारित समयों पर निरन्तर रूप से गश्ती अभियान चलाया जाएगा। तत्पश्चात आगे उन्होंने कहा कि गोमिया थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का सहयोग अतिआवश्यक है एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हो इसको लेकर गोमिया पुलिस सक्रियता के साथ कार्य करेगी। वहीं लोगों का कोई भी शिकायत हो तो वे थाना आकर निसंकोच मुझसे संपर्क करें। वहीं थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई भी अवैध धंधा किसी भी सूरत पर नहीं चलने दिया जाएगा। एवं लोगों की कोई भी समस्या हो तो वे थाना आकर निसंकोच अपनी बातों को रख सकते हैं, थाना से संबंधित हर प्रकार की समस्याओं का समाधान के लिए गोमिया पुलिस सदैव तत्पर है। वहीं पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतरीन सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर गोमिया थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिरसा बाडा़, एएसआई गोपाल महतो, अखिलेश सिंह, थाना के मुंशी रावल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।



