बोकारो

आईईएल थाना में नए थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने विधिवत् रूप से दिया योगदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल थाना में रविवार को नए थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने विधिवत् रूप से योगदान दिया। इस दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने कहा कि आईईएल थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाया जाएगा और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हो इसको लेकर क्षेत्रवासियों का सहयोग भी अतिआवश्यक है एवं थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई भी अवैध धंधा किसी भी सूरत पर नहीं चलने दिया जाएगा। वहीं पुलिस और आम जनता के बीच आपसी सामंजस्य बना कर ही थाना क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जाएगा। वहीं लोगों का कोई भी शिकायत हो तो वे थाना आकर निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मौके पर सब इंस्पेक्टर अभिषेक किशोर, जितेन्द्र कुमार, एएसआई उपेन्द्र कुमार, रामदास मांझी, मुंशी स्वपन कुमार दुबे, हेमंत कुमार, आरक्षी नीरज भारती सहित थाना के कई लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button