
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर। जामिया सल्फिया नूरुल होदा नीमा कलां में दो दिवसीय अजीमोशान इजलास ए आम का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन का संचालन हाफिज शमशेर ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से हजारों लोग पहुंचे। मुख्य वक्ताओं के रूप में यूपी से मौलाना जरजिश अंसारी और मुंबई से एनयतुल्लाह साहब सहित कई मशहूर मौलाना मौजूद थे। आयोजन के दूसरे दिन फरागत बालकों का दस्तारबंदी भी किया गया।
इस अवसर पर राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल, सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी, विधायक प्रतिनिधि राजू अंसारी, मानस दत्ता, साहबान अंसारी सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई सक्रिय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पिंडाल के साथ लाइटिंग और पार्किंग की सुविधा भी प्रदान की गई थी, जिससे आगंतुकों को सुविधा हुई।




