रामपुर शाहबाद

भाकियू टिकैत ने विभिन्न समस्याओं को लेकर,उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शाहबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अपनी मासिक पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी शाहबाद को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मुख्य रूप से राणा शुगर मिल से संबंधित मुद्दों को उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल द्वारा उनका गन्ना भुगतान लंबित है और इसे जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, गन्ना बीज के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है, जहां ₹700 प्रति क्विंटल तक बीज बेचा जा रहा है; इस पर रोक लगाने की मांग की गई।विद्युत विभाग पर भी स्मार्ट मीटर के नाम पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया गया और इसे बंद करने की मांग की गई। किसानों ने यह भी मांग की कि ₹10,000 से कम के बकाया बिलों पर किसानों के विद्युत कनेक्शन न काटे जाएं।तहसील शाहबाद में लेखपालों द्वारा खसरा या अंश सही करने के नाम पर किसानों के शोषण को रोकने की मांग की गई। साथ ही, शाहबाद प्रशासन द्वारा किसानों पर लगाए जा रहे फर्जी मुकदमों को बंद करने की अपील भी की गई।किसानों ने तहसील शाहबाद के सभी क्रय केंद्रों को तत्काल चालू करने की मांग की, ताकि किसान समय पर अपनी गेहूं बेच सकें। इसके अलावा, तहसील शाहबाद और सेफनी के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कर फर्जी सेंटरों को बंद करने की मांग भी की गई, ताकि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो।ज्ञापन सौंपने के दौरान सैकड़ों किसान मौजूद रहे। इनमें तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, प्रमुख सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश सुनील कुमार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, मंडल सचिव बिलाल अहमद, मंडल उपाध्यक्ष मीनू यादव, प्रेमपाल सिंह प्रजापति, अभिनव चौधरी, गुफरान पाशा, बाकर तुर्की, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जिला सचिव नावेद खान, महावीर सिंह प्रधान जी, जगतपाल सिंह, शंकर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, तेजपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, गुफरान खान, नन्नू सिंह, सोनू सिंह और मनोज सागर जैसे प्रमुख पदाधिकारी और किसान शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button