जालौन

एसडीएम ने मनोनीत पालिका सभासदों को दिलाई शपथ

 शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। नगर पालिका जालौन परिसर में शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल ने श्रीमती ऊषा गुप्ता, वाचस्पति मिश्रा, योगेन्द्र राठौर, रामदास जाटव एवं धर्मेंद्र प्रधान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामेंद्र बना, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय राजावत तथा नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद अन्नू शर्मा, ललित शुक्ला, मलखान दोहरे, सतीश सेंगर, नरेश सोनी, विवेक कंचन, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अभय राजावत, अनिल याज्ञिक, यश पटेल, अनीता द्विवेदी, मीनू सोनी, रामू गुप्ता, आशा प्रजापति, मनुराज तिवारी, ललित वर्मा (ईलू), शुभम अग्रवाल, शशिकांत वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे द्वारा किया गया। इस दौरान नवनियुक्त सभासदों ने नगर के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button