गाजियाबाद
हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय पर भाजपा नेता रवि पांचाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : हिंदू युवा वाहिनी के दो नंबर स्थित कार्यालय पर भाजपा नेता रवि पांचाल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान जिला मंत्री शुभम कुमार द्वारा किया गया, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और शुभकामनाएं देकर रवि पांचाल के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के नगर मंत्री हर्ष पांचाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता अंकित यादव, यश शर्मा, संजय शर्मा, शिवम पंडित, अनिल जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता और सक्रियता भी देखने को मिली, जहां सभी ने मिलकर सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

