हजारीबाग
हजारीबाग पुलिस ने सोमवार मंगलवार की रात्रि जिले में विशेष अभियान चलाया गया।
59 छापेमारी टीमो ने 24 घंटे के अंदर कुल 57 अपराधी को किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर जिले के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों /वारंटी के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है। जिसमे हज़ारीबाग़ जिले थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुल 69 टीम गठित की गई थी। उक्त गठित टीम में 253 पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों को शामिल थे। गठित टीम के द्वारा वांछित अपराधियों के कुल 200 ठिकानो पर छापामारी की गई। टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 57 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वारंट,रिकॉल,जमानत, आत्मसमर्पण आदि सहित कुल 118 वारंट तथा 11 इश्तिहार/कुर्की निष्पादित किया गया है। और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई आपराधिक तत्व के लोग जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं उनकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




