गोड्डा

एक ही परिवार के 13 सदस्य पर प्रधान ने लगाया 70 हजार जुर्माना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है‌। जहां कोर्ट में मामला समाप्त हो जाने के बाद भी गांव के बैठक में लगाए गए जुर्माना समाप्त नहीं हुआ है। 70 हजार जुर्माना की राशि गांव को चाहिए। उल्लेखनीय है कि जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के बड़ा धमनी के बड़ा पुरो गांव का यह मामला है। बड़ा पुरो निवासी मुंशी मरांडी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है‌। उसने अपने गांव के रॉबिन मुर्मू, दोमनिक मरांडी, मोतीलाल मुर्मू, लाडिया हसदा, लखीराम मुर्मू पर आरोप लगाया है। आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के लोगों द्वारा एक जत्था बनकर हमारे ऊपर बराबर बैठक कर के शोषण करने का रणनीति बनाते रहते हैं। वही, गांव के सार्वजनिक स्थल पर जाने से पूर्ण प्रतिबंधित कर दिया जाता है।
पुत्र का था शादी वह भी रोक दिया
थाना में दिए आवेदन में कहा है 20.04.2026 को हमारे बेटा का शादी पुरो गांव के चर्च में होना तय था। पर शादी की पूरी तैयारी होने के बाद शादी के महज कुछ घंटे पूर्व गांव के उक्त लोगों ने विरोध कर हमारे बेटे की शादी रोक दी। मुख्य कारण यह था कि जुर्माने की राशि 70 हजार जब तक गांव में जमा नहीं होगा, तब तक शादी नहीं होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button