खैरथल
विनोद कुमारी सांगवान बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : कोटकासिम प्रधान रही विनोद कुमारी सांगवान को खैरथल तिजारा जिले का महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह की अभिशंसा पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सांगवान की नियुक्ति पर खैरथल सहित जिले भर में कांग्रेस नेताओं की खुशी जाहिर की है। लोगों का मानना है कि सांगवान की नियुक्ति से जिले की महिलाओं की आवाज को बल मिलेगा


