कोठी में दहेज मुक्त शादी हुवा सम्पन्न, दिया समाज को संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में अक्सर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन जब बात अपने घर की शादी की आती है, तो कई लोग अपने सिद्धांतों से पीछे हट जाते हैं. ऐसे माहौल में बोकारो जिले से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जिसने न केवल लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी दिया है.
शादी दहेज मुक्त करने का संकल्प
बोकारो जिले के पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी निवासी पारा शिक्षक रीतलाल महतो ने अपने बेटे लोकनाथ की शादी हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर गाँव के पूजा नाम की युवती से दहेज मुक्त शादी कर क्षेत्र में समाज को संदेश दिया है वही डालेश्वर् महतो ने भी अपने बेटे सुनील की शादी मुंगोरंगामाटी गाँव मे दहेज मुक्त शादी किया है इस विवाह की खास बात सिर्फ दहेज मुक्त होना ही नहीं है, बल्कि दहेज मुक्त विवाह जो सम्पन्न हुवा वह अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दहेज के कारण रिश्तों में आती है खटास
समाजसेवी दिलीप कुमार महातो ने बताया कि समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान उन्होंने कई बार देखा है कि शादी के समय लड़का-लड़की और दोनों परिवार एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन दहेज की मांग के कारण रिश्तों में खटास आ जाती है. कई बार रिश्ते टूट भी जाते हैं और कुछ मामलों में शादी के बाद भी विवाद खत्म नहीं होते, जिससे दोनों परिवारों को मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.



