
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत जाट बहरोड में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, अतिरिक्त उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


