खैरथल

 ग्राम रथों के माध्यम से योजनाओं के प्रचार-प्रसार का आज रहेगा यह रूट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोडावास, हटुंडी, झझारपुर, बधीन एवं शामदा गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही शामदा में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चामरौदा, माँचा, ओदरा, माहोंद एवं कांकरा गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा कांकरा में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा। तिजारा विधानसभा क्षेत्र के बेरला। चावण्डी कलां, बिलासपुर, इसरोदा ,एवं बिछाला गांवों में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा बिछाला में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button