जालौन
ठिकाना कैफे मारपीट कांड में 4 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तोड़फोड़ का वीडियो, पुलिस जांच के बाद दर्ज हुई एनसीआर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन (उरई)। नगर के चुर्खी रोड स्थित ठिकाना कैफे में 29 अप्रैल को हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई।
उप निरीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसके बाद कैफे संचालक पुनीत मुद्गल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जालौन में एनसीआर संख्या 61/2026 धारा 115 (2), 352, 351 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इन आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा नमन दीक्षित पुत्र देवेन्द्र दीक्षित, निवासी मोहल्ला चैधरयाना, रामजी चतुर्वेदी पुत्र अज्ञात, निवासी आवास विकास, पियूष शर्मा पुत्र अज्ञात, निवासी कहैयाधाम गेस्ट हाउस के पास, अभिलाख राजावत पुत्र अज्ञात, निवासी बैठगंज जालौन है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।



