पाकुड़

अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की समीक्षा

Deputy Commissioner inspected Amdapada Block Office, reviewed development plans

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, जनसेवा और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा, आवास योजना एवं जेएसएलपीएस से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने और लाभुकों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कार्यालय परिसरों में सघन वृक्षारोपण (लाइनर प्लांटेशन) कराने के निर्देश दिए और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, महुआ उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कम से कम 10 एकड़ भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण आजीविका मजबूत हो सके। उन्होंने जेएसएलपीएस के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा पत्तल निर्माण और उसके विपणन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। आवास योजना की समीक्षा के दौरान लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने अधिकारियों को जनहित योजनाओं में संवेदनशीलता, जवाबदेही और नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश देते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button