रांची

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शी व तकनीक-संचालित व्यवस्था पर जोर

Resident Commissioner Arwa Rajkamal conducts surprise inspection of new Jharkhand Bhawan, stresses on transparent and technology-driven system

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने न्यू झारखंड भवन का विस्तृत औचक निरीक्षण करते हुए समग्र व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान भवन की मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग, रसोई संचालन, कर्मचारियों की उपस्थिति विवरणी तथा उनकी कार्यप्रणाली का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यू झारखंड भवन को बेहतर प्रशासनिक समन्वय और जनसुविधाओं के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों का सुव्यवस्थित रिकॉर्ड संधारित करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने पर बल दिया। रेजिडेंट कमिश्नर ने ऑनलाइन फीडबैक प्रणाली शुरू करने, मैनुअल रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने, शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कूड़ा-कचरा प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों की जानकारी ली तथा उनके त्वरित और व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, न्यू झारखंड भवन परिसर में उद्योग विभाग और JTDC कार्यालय शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि दिल्ली स्थित यह भवन राज्य के प्रशासनिक, औद्योगिक, पर्यटन और जनसंपर्क गतिविधियों का प्रभावी केंद्र बन सके। रसोई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि भोजन की आपूर्ति समय पर और बिना विलंब के सुनिश्चित की जाए, ताकि भवन में ठहरे अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button