हजारीबाग

नीट (यूजी) 2025 की परीक्षा ,एक पाली में होगी परीक्षा।

सदर क्षेत्र के कुल 9 केंद्रों में 02 बजे से 5 बजे अपराह्न तक होगी परीक्षा।

हजारीबाग के परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ नीट की परीक्षा 03 मई को संचालित की जाएगी। इस दौरान परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत चिन्हित परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
यह आदेश दिनांक 03/05/2026 को सभी संबंधित परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी रहेगा।
मुख्य प्रतिबंध एवं निर्देश:
 परीक्षा शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए निम्नलिखित प्रतिबंध लागू किए गए हैं। प्रवेश वर्जित: परीक्षा केंद्र की 100 मीटर की परिधि के भीतर परीक्षार्थियों के अतिरिक्त किसी भी अन्य बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हथियार निषेध: केंद्र के आसपास घातक हथियार, लाठी, भाला या आग्नेयास्त्र लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। सामग्री पर रोक: केंद्र के भीतर पुस्तक, नोटबुक, पेपर,मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना वर्जित है। ध्वनि विस्तारक यंत्र: परीक्षा के दौरान शांति भंग न हो, इसलिए लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में तैनात सरकारी पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button