पाकुड़ में 15 वर्षीय किशोरी लापता, 7 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
15-year-old girl goes missing in Pakur, kidnapping case filed against 7 people

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड। जिले के पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामचंद्रपुर गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर निवासी अम्बिया बीबी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री अलियारा खातून 6 अप्रैल 2026 की संध्या करीब 5 बजे इलामी से अपनी बहन के ससुराल से लौट रही थी, उसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा किशोरी का अपहरण किया गया है। मामले में पुलिस ने कुल 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। Police द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और लापता किशोरी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्ची को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।



