रामपुर शाहबाद

शाहबाद में अचानक पकौड़ी कारीगर की हार्ट अटैक से मौत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला हकीमान में रविवार को पकौड़ी कारीगर की हार्ट अटैक से हुई अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा दिया। जिससे परिवार समेत आसपास के लोगों को गहरा सदमा लगा।शाहबाद के मोहल्ला हकीमान निवासी प्रेम शंकर(40) नगर के बंगाली चौक पर पकौड़ी बनने का काम करते थे, शहर में उनकी पकौड़ी काफी प्रसिद्ध थी और उनके यहां लोगों की भीड़ जमा रहती थीं, मिली जानकारी के अनुसार रविवार को प्रेमशंकर कारीगर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब प्रेमशंकर की पत्नी उनको दवाई देने के लिए उनके पास पहुंची, तो प्रेमशंकर कारीगर को बेसुध पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। पत्नी की चीख सुनकर परिजन दौड़कर उनके पास पहुंचे और मोहल्ले वालों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने प्रेमशंकर कारीगर को मृत घोषित कर दिया। प्रेमशंकर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। प्रेमशंकर कारीगर अपने पीछे दो लड़के और एक लड़की छोड़कर दुनिया से चले गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button