जालौन

रेंढ़र पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2.488 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेंढ़र पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मई 2026 को थाना रेंढ़र पुलिस टीम ग्राम कुदारी क्षेत्र में नहर कोठी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूंछतांछ में उसने अपना नाम अनुपम गुप्ता उर्फ भोले (26 वर्ष), निवासी ग्राम सिमहरा कासिमपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल अरुण सिंह एवं महेंद्र यादव शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button