खैरथल

गृह रक्षा स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल) हेतु कार्यक्रम जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, अलवर (जिला खैरथल-तिजारा एवं कोटपूतली-बहरोड़ को सम्मिलित करते हुए) में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 322 पदों के लिए दिनांक 16 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन अलवर में आयोजित नवीन नामांकन प्रक्रिया के पश्चात निदेशालय, गृह रक्षा, राजस्थान जयपुर द्वारा अंतरिम सूची (Provisional List) जारी कर दी गई है।
उक्त प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल) राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, अलवर में दिनांक 07 मई 2026 से 17 मई 2026 तक मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यालय कमाण्डेंट, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, महल चौक, अलवर (एसबीआई बैंक के पास) पर प्रातः 06:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हों तथा अपने साथ 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर आएं।
निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को अनुपस्थित माना जाएगा तथा इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। मेडिकल परीक्षण के लिए किसी भी प्रकार का टी.ए./डी.ए. अथवा अन्य भत्ता देय नहीं होगा, साथ ही मेडिकल शुल्क का वहन अभ्यर्थी को स्वयं करना होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button