रामपुर शाहबाद

सड़क पर अनियंत्रित होकर गिरी मोटरसाइकिल एक युवक गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

रामपुर शाहबाद। ग्राम खुर्द बोधन थाना सिरौली निवासी अर्जुन मोटरसाइकिल द्वारा गांव के बाहर किसी कार्य से गए थे। घर वापसी के समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह मोटरसाइकिल सहित मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उनके छोटे भाई अन्नु और संजीव 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर आए, जहां चिकित्साधीक्षक डॉक्टर मोहित रस्तोगी और डॉक्टर फारूक ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नशे में था जो अपनी मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button