ललितपुर

वन स्टॉप सेंटर को कौमी एकता सेवा समिति ने भेंट की वाशिंग मशीन

घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं की सुविधा के लिए जनहित में की पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कौमी एकता सेवा समिति द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वन स्टॉप सेंटर में पीडि़त महिलाओं की सुविधा के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की गई। यह मशीन प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से जनहित में उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष परवेज पठान ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाएं अस्थायी रूप से लगभग पांच दिनों तक निवास करती हैं। इस दौरान उनके कपड़े एवं बिस्तरों की चादर धोने में काफी परेशानी होती थी। महिलाओं की इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति ने वाशिंग मशीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इसी तरह सामाजिक कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा आचार्य, तेजस्व, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह, मकबूल राइन, जय कुमार तमियां सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वन स्टॉप सेंटर प्रशासन ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button