रामपुर शाहबाद

समझौता नहीं हो पाया तो 15 दिन बाद कराई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर हुए विवाद की 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आपको बता दें कि मोहल्ला हकीमान निवासी हाफिज पुत्र हबीब ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने पड़ोसी अशरफ, मुकर्रम, रुबीना और शबनम द्वारा कूड़ा डालने को लेकर विवाद उत्पन्न करते हुए उसकी लात घूंसों और लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। हफीज के अनुसार 19 अप्रैल की रात लगभग 10:30 बजे कूड़ा डालने को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया था। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसके साथ लात घूंसों व लाठी डंडों से मारपीट की जिसमें कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव करा दिया गया और आगे किसी प्रकार का विवाद न होने के लिए सुलह समझौते की बात की जाने लगी। परंतु 15 दिनों तक किसी प्रकार का सुलह समझौता न होने के कारण हफीज ने अशरफ, मुकर्रम ,रुबीना और शबनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button