बोकारो

गोमिया थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन होगा जिसमें मुख्य रूप से गोमिया अंचल अधिकारी आफताब आलम मौजूद रहेंगे उक्त जानकारी गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने दी। वहीं थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आज गोमिया थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें जमीन संबंधित कार्यों का समाधान तत्परता के साथ किया जाएगा साथ ही छोटी मोटी मामलों का भी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। तत्पश्चात यह आयोजन सामुदायिक मध्यस्थता को बढ़ावा देता है और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करता है। वहीं थाना प्रभारी श्री महतो ने थाना क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि थाना दिवस कार्यक्रम में ससमय पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button