नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कोतवाली शामली, आदर्शमंडी और थानाभवन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस द्वारा माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों के अनुपालन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर छह वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कार्तिक पुत्र चन्द्रवीर निवासी मोहल्ला पंसारियान सैनियों वाली गली थाना कोतवाली शामली, उस्मान पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला रहमत नगर बर्फ खाने वाली गली थाना कोतवाली शामली, फरमान पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला रहमत नगर बर्फ खाने वाली गली थाना कोतवाली शामली, सागर पुत्र विनोद निवासी ग्राम बधैव थाना आदर्शमंडी, नरेन्द्र पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम उमरपुर थाना थानाभवन तथा शील कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम नांगल थाना थानाभवन शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित न्यायालयों से गैर जमानती वारंट जारी थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


